PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana: पहली नौकरी का जश्न! मोदी सरकार देगी युवाओं को सीधे ₹15,000 – जानिए कैसे मिलेगा फायदा

PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana नई दिल्ली, 15 अगस्त 2025 – आज लाल किले से अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PM Viksit Bharat Rojgar Yojana) की घोषणा की, जिसके तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को ₹15,000 की वित्तीय मदद दी जाएगी।

यह भी पढ़िए : Lek Ladki Yojana Apply Form: बेटियों को मिलेगा 1 लाख 1 हजार! महाराष्ट्र की ‘लेक लाडकी योजना’ में ऐसे करें आवेदन


PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana क्या है पीएम विकसित भारत रोजगार योजना?

इस योजना के तहत सरकार 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश करके देशभर में 3.5 करोड़ युवाओं के लिए नई नौकरी के अवसर पैदा करेगी। खास बात यह है कि पहली नौकरी करने वाले युवाओं को सीधे ₹15,000 कैश सहायता मिलेगी।


कौन ले सकता है योजना का लाभ?

  • प्राइवेट सेक्टर में पहली नौकरी करने वाले युवा
  • EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) में पहली बार पंजीकरण कराने वाले
  • जिनका मासिक वेतन ₹1 लाख से कम हो
  • जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग, उत्पादन, सेवा या तकनीकी क्षेत्रों में काम शुरू कर रहे हों

₹15,000 कैसे मिलेंगे?

सरकार यह राशि दो किस्तों में देगी:

  1. पहला हप्ता ₹7,500 – नौकरी शुरू करने के 6 महीने बाद
  2. दूसरा हप्ता ₹7,500 – नौकरी के 12 महीने पूरे होने और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम (Financial Literacy Program) पास करने के बाद

सरकार का उद्देश्य

मोदी सरकार का कहना है कि इस योजना से:

  • प्राइवेट सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
  • युवाओं को करियर शुरू करने में आर्थिक मदद मिलेगी
  • MSME और तकनीकी उद्योग को नई गति मिलेगी

PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana प्रधानमंत्री का बयान

मोदी ने कहा –
“हमने किसानों के लिए योजनाएं दीं, महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना चलाई, और अब युवाओं के लिए यह रोजगार योजना लेकर आए हैं। आने वाले सालों में यह करोड़ों परिवारों के जीवन में बदलाव लाएगी।”


FAQ’s :

Q1: PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana इस योजना का लाभ किसे मिलेगा?
पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले और EPFO में पंजीकृत युवाओं को।

Q2:PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana 15,000 रुपये कितने समय में मिलेंगे?
दो किस्तों में – 6 महीने और 12 महीने बाद।

Q3:PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana अधिकतम वेतन सीमा क्या है?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जिनका वेतन ₹1 लाख से कम है।

Q4: कौन-कौन से सेक्टर कवर होंगे?
MSME, उत्पादन, सेवा और तकनीकी क्षेत्र।

Q5: PM Vikasit Bharat Rojgar Yojana वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम क्या है?
यह सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण है जो युवाओं को पैसों और निवेश के सही उपयोग के बारे में जानकारी देता है।


Leave a Comment