Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana: माता-पिता खो चुके बच्चों को मिलेगा हर महीने ₹4000 – मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना


Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना 2025: अनाथ बच्चों को मिलेगा हर महीने ₹4000 का सहारा

यह भी पढ़िए :Free Solar Atta Chakki Yojana: महिलाओं के लिए फ्री सोलर आटा चक्की योजना 2025 घर बैठे पाएं मुफ्त आटा चक्की

Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana भारत में कई ऐसे परिवार हैं जिन्होंने कोरोना काल और उसके बाद अपने माता-पिता को खो दिया। ऐसे बच्चों की मदद के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र बच्चों को हर महीने ₹4000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे वे अपनी पढ़ाई और जीवन की ज़रूरी जरूरतें पूरी कर सकें।


मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना क्या है?

यह योजना उन बच्चों के लिए है जिनके दोनों माता-पिता या किसी एक माता-पिता का 01 मार्च 2020 के बाद निधन हो गया है और बच्चे की उम्र 18 साल से कम है। ऐसे परिवार के अधिकतम दो बच्चों को योजना का लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना का लाभ

  • हर महीने ₹4000 की आर्थिक सहायता।
  • अधिकतम 2 बच्चों को लाभ।
  • बच्चों की पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित करने का अवसर।
  • सीधी मदद बैंक खाते में।

पात्रता (Eligibility)

  • बच्चा महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • बच्चे की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए।
  • 01 मार्च 2020 के बाद माता-पिता में से किसी एक या दोनों का निधन हुआ हो।
  • परिवार की सालाना आय ₹72,000 से ₹75,000 तक होनी चाहिए।

Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

  1. बच्चे और माँ का संयुक्त बैंक खाता।
  2. राशन कार्ड (शिधापत्रिका)।
  3. आधार कार्ड (माँ और बच्चे का)।
  4. स्कूल का आईडी कार्ड या प्रिंसिपल का प्रमाण पत्र।
  5. पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  6. आय प्रमाण पत्र।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

  1. लाभार्थी को आवेदन फॉर्म भरना होगा।
  2. फॉर्म भरने के बाद जिल्हा बाल संरक्षण युनिट / जिल्हा परिविक्षा अधिकारी के पास जमा करें।
  3. फॉर्म तहसील और जिला कलेक्टर ऑफिस में भी उपलब्ध हैं।
  4. दस्तावेजों की जांच के बाद सहायता सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  • इस योजना के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।
  • लाभार्थियों को सीधे बैंक खाते में पैसे मिलेंगे।
  • अधिक जानकारी के लिए छात्र 9615155005 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

FAQ’s:

Q1. Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana मुख्यमंत्री बाल आशिर्वाद योजना के तहत कितने बच्चों को लाभ मिलेगा?
अधिकतम 2 बच्चों को हर महीने ₹4000 का लाभ मिलेगा।

Q2. Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana योजना का लाभ किन बच्चों को मिलेगा?
जिनके माता-पिता या किसी एक का 1 मार्च 2020 के बाद निधन हुआ है और उम्र 18 साल से कम है।

Q3.Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana क्या यह योजना केवल महाराष्ट्र के बच्चों के लिए है?
हाँ, यह योजना केवल महाराष्ट्र राज्य के लिए लागू है।

Q4. आवेदन फॉर्म कहाँ मिलेगा?
आवेदन फॉर्म तहसील कार्यालय और जिला कलेक्टर ऑफिस से प्राप्त किया जा सकता है।

Q5. Mukhyamantri Bal Aashirwad Yojana सहायता राशि कब तक मिलेगी?
जब तक बच्चा 18 वर्ष का नहीं हो जाता, तब तक ₹4000 प्रति माह बैंक खाते में भेजे जाएंगे।


Leave a Comment