Arun Gawli released from jail : 18 साल बाद अरुण गवली जेल से बाहर, दगड़ी चॉल में गूंजा ‘जय शंभू नारायण’ का नारा

Arun Gawli released from jail अरुण गवली कौन हैं?

Arun Gawli released from jail मुंबई अंडरवर्ल्ड का कुख्यात नाम अरुण गवली, जिसे लोग ‘डैडी’ के नाम से भी जानते हैं, 18 साल बाद जेल से बाहर आ गया है। गवली पर साल 2006 में शिवसेना नगरसेवक कमलाकर जमसांडेकर की हत्या का आरोप लगा था। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़िए : MHADA Lottery Nashik 2025: म्हाडा लॉटरी नाशिक 2025 सरकारी दरों पर घर पाने का शानदार मौका नाशिक वालों के लिए ज़बरदस्त धमाका

उम्रकैद और जुर्माना

Arun Gawli released from jail 2012 में मुंबई सेशन कोर्ट ने गवली को आजीवन कारावास और 17 लाख रुपए का जुर्माना सुनाया था। इसके खिलाफ गवली ने हाईकोर्ट में अपील की, लेकिन 2019 में भी हाईकोर्ट ने सजा बरकरार रखी।

Arun Gawli released from jail जमानत पर रिहाई

अब उम्र और स्वास्थ्य कारणों से गवली ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की बेंच ने उसकी याचिका मंजूर कर ली। निचली अदालत की तय शर्तों के आधार पर गवली को जमानत मिली है। इस मामले की अगली सुनवाई फरवरी 2026 में होगी।

दगड़ी चॉल में स्वागत

Arun Gawli released from jail जेल से बाहर आने के बाद अरुण गवली अपने ठिकाने दगड़ी चॉल पहुंचा, जहां लोगों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां “जय शंभू नारायण” के नारे गूंजे। परिवार और समर्थक भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। गवली की पत्नी आशा गवली भी वहां नजर आईं।

Arun Gawli released from jail राजनीति में भी रहा दखल

गुन्हेगारी दुनिया से निकलकर गवली ने राजनीति में भी कदम रखा था। उसने अपना राजनीतिक संगठन अखिल भारतीय सेना बनाया और विधानसभा तक का सफर तय किया। हालांकि, ज्यादा वक्त उसने जेल के अंदर ही गुजारा।

Arun Gawli released from jail बेटी की शादी में भी मिली थी पेरोल

इससे पहले गवली को पेरोल पर भी रिहा किया गया था। मई 2020 में उसने अपनी बेटी योगिता गवली और मराठी अभिनेता अक्षय वाघमारे की शादी में शिरकत की थी।


FAQ’s :

Q1. Arun Gawli released from jail अरुण गवली कितने साल बाद जेल से बाहर आया?
अरुण गवली लगभग 18 साल बाद जेल से बाहर आया है।

Q2. Arun Gawli released from jail गवली पर कौन सा केस चल रहा है?
उस पर 2006 में शिवसेना नगरसेवक कमलाकर जमसांडेकर की हत्या का आरोप है।

Q3. Arun Gawli released from jail अरुण गवली को कब सजा सुनाई गई थी?
2012 में सेशन कोर्ट ने उसे उम्रकैद और 17 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Q4. Arun Gawli released from jail गवली की जमानत क्यों मंजूर हुई?
उसकी उम्र और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है।

Q5. Arun Gawli released from jail इस केस की अगली सुनवाई कब होगी?
इस मामले की अगली सुनवाई फरवरी 2026 में तय की गई है।


Leave a Comment