Site icon Desh khabar24

Ration Card Scheme 2025: १४ जिल्हों के २६ लाख किसानों को बड़ा तोहफ़ा! अब सीधे खाते में आएंगे राशन के पैसे – सरकार ने ४४ करोड़ की मंजूरी दी

Ration Card Scheme 2025

Ration Card Scheme 2025 किसानों की लंबी प्रतीक्षा हुई खत्म

Ration Card Scheme 2025 महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त और आत्महत्याग्रस्त इलाकों के किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है। राज्य सरकार ने अब केशरी राशन कार्डधारक (APL) किसानों को राशन की जगह सीधे उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का फैसला लिया है। इसके लिए ४४ करोड़ ४९ लाख रुपए का फंड मंजूर कर दिया गया है।

इस योजना से लगभग १४ जिलों के २६ लाख से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा। सरकार ने इसके लिए Direct Benefit Transfer (DBT) का रास्ता अपनाया है ताकि लाभार्थियों तक पैसा सीधे पहुँचे और कोई बिचौलिया बीच में न आए।

यह भी पढ़िए : Central Government Employees Salary: दिवाली से पहले कर्मचारियों को डबल गिफ्ट! वेतन आयोग और डीए बढ़ोतरी से सैलरी में जबरदस्त उछाल


किन जिलों के किसानों को मिलेगा लाभ?

इस स्कीम का फायदा महाराष्ट्र के १४ जिलों के किसानों को मिलेगा। इनमें शामिल हैं –

इन जिलों को सूखा और किसान आत्महत्या प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया था।


Ration Card Scheme 2025 कितनी मिलेगी राशि?

सरकार की ओर से हर लाभार्थी किसान को ₹१७० प्रति माह की राशि दी जाएगी।
इसका फायदा २६,१७,५४५ किसानों को मिलेगा।


कब आएंगे पैसे खाते में?

पहले तकनीकी कारणों से यह पैसा किसानों के खातों में नहीं पहुँच पा रहा था। लेकिन अब सरकार ने नया पूरक पत्र (GR) जारी कर दिया है।

उम्मीद है कि १६ सितंबर २०२५ से किसानों के खातों में यह पैसा टप्पों में जमा होना शुरू हो जाएगा।
दिवाली से पहले किसानों को यह आर्थिक राहत मिलना लगभग तय है।


क्यों लिया गया यह फैसला?

महाराष्ट्र में लगातार सूखा और कर्ज़दारी की वजह से किसानों की स्थिति खराब हो रही है। पहले उन्हें अनाज मिलता था लेकिन कई बार वितरण की गड़बड़ियों और ट्रांसपोर्ट की दिक़्क़तों के कारण किसान परेशान रहते थे।

अब सरकार ने तय किया है कि किसानों को कैश डायरेक्ट दिया जाए ताकि वह अपनी ज़रूरत के हिसाब से अनाज या अन्य चीजें खुद खरीद सकें।


Ration Card Scheme 2025 किसानों के लिए बड़ी राहत

सरकार का यह फैसला किसानों के जीवन में थोड़ी राहत लेकर आएगा। सीधे खाते में पैसे आने से पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को बार-बार राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।


FAQ’s:

Q1: Ration Card Scheme 2025 राशन कार्ड स्कीम के तहत कितने किसानों को फायदा मिलेगा?
इस योजना से लगभग २६ लाख १७ हजार ५४५ किसानों को फायदा मिलेगा।

Q2:Ration Card Scheme 2025 कितनी राशि सीधे खाते में आएगी?
हर किसान को प्रति माह ₹१७० सीधे बैंक खाते में DBT के ज़रिए मिलेगी।

Q3: Ration Card Scheme 2025 किन जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा?
अकोला, अमरावती, बीड, बुलढाणा, संभाजीनगर, धाराशिव, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड, परभणी, वर्धा, वाशिम और यवतमाळ जिलों के किसानों को यह लाभ मिलेगा।

Q4: Ration Card Scheme 2025 किसानों के खाते में पैसे कब जमा होंगे?
सरकार के अनुसार १६ सितंबर २०२५ से टप्पों में किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगा।

Q5:Ration Card Scheme 2025 यह योजना क्यों शुरू की गई?
किसानों को राशन की जगह सीधे पैसा देकर उन्हें स्वतंत्र बनाना, वितरण की गड़बड़ियों से छुटकारा दिलाना और पारदर्शिता लाना ही इस योजना का मकसद है।


Exit mobile version